Aloevera लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Aloevera लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 10 अक्तूबर 2010

एलोवेरा ( ग्वारपाठा )मेँ स्वास्थ्य का खजाना

एलोवेरा अपने असंख्य औषधिय गुणोँ और अच्छे स्वाद के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा हैँ। प्रमुख्यतः इसका जूस काफी लोकप्रिय हैँ और इसके जूस को एक बर्ष तक सुरक्षित रखा जा
सकता है। एलोवेरा मेँ 75 पोषक तत्व तथा 200 सक्रिय कम्पाऊण्ड पाये जाते हैँ जिनमेँ
20 खनिज तत्व, 18 अमिनो एसिड तथा 12 विटामिन्स मुख्यतः हैँ। इसके अलावा कई अन्य
अनजाने यौगिक तत्व भी इसमेँ पाये जाते हैँ।
 इसके पत्तोँ से रस निकालकर या इसका रस
 जिसे एलो जैल कहा जाता हैँ। बाजार से खरीद कर पिया जा सकता हैँ। इसके रस को
उपलब्ध तमाम स्वास्थ्यवर्धक पौष्टिक पूरकोँ मेँ से सर्वश्रेष्ट पूरक माना जाता हैँ। प्राकृतिक
उत्पाद होने के कारण न तो इसका कोई साइड इफैक्ट होता हैँ और न ही इसके प्रयोग से
कोई व्यक्ति इसका आदी होता हैँ बल्कि यह जैविक रूप से शरीर के लिए एकदम उपयुक्त
होता है। इसके रस के सेवन से जहाँ बीमार व्यक्ति अपना स्वास्थ्य ठीक कर सकता है वहीँ
 स्वस्थ व्यक्ति इसके सेवन से अपने स्वास्थ्य को बनाएँ रखकर अधिक समय तक जबान
बना रह सकता हैँ।
(1.) यह जोड़ो की सूजन तथा माँस पेशियोँ को सक्रिय बनाये रखने मेँ सहायता करता है।

( 2. ) इसमेँ कोलाजन तथा इलैस्टिन नामक फायबर पाया जाता हैँ जो कि हमारे शरीर के
उत्तकोँ की टूट-फूट होँने पर उनकी मरम्मत करता हैँ।

( 3.) इसमेँ anti-oxidents पाये जाते हैँ जोकि हमारे शरीर मेँ उत्पन्न Free-readicals को naturally detoxifying करते हैँ।

(4.) यह हमारे प्रतिरक्षण तन्त्र को मजबूत बनाता है। इसके लिए हमेँ रोजाना 20ml - 30ml तक इसका जूस पीना चाहिए।

( 5.) हमारे भोजन मेँ बहुत-सी गैर जरूरी चीँजे भी होती है, जिनकी बजह से हमेँ आलस्य तथा थकान होती है। एलोवेरा जूस रोजाना 20ml-30ml की मात्रा मेँ पीने से शरीर मेँ अन्दर से भरपूर तन्दुरूस्ती तथा ताजगी का अहसास होता है तथा ऊर्जा का उच्च स्तर बना रहता है और बजन शरीर के अनुकूल रहता है।

( 6.) एलोवेरा जूस पीने से हमारी आँते सक्रिय बनी रहती हैँ जिससे ये protein अच्छे से अवशोषित करती है तथा नुकसानदेह बैक्टीरिया को कम करता हैँ।

( 7.) इसमेँ फाइब्रोब्लास्ट की क्षमता को बढ़ाने की शक्ति होती हैँ। जिसके परिणामस्वरूप यह मामुली जलन, घावोँ, खरोचोँ, धूप की जलन और खाज-खुजली को कम करने मेँ भी सहायता करता हैँ।

( 8.) एलोवेरा विटामिन C तथा E का अवशोषण (Absorption) को बढ़ा देता है। जिससे हमारे दाँत तथा मसूड़े स्वस्थ रहते हैँ।

(9.) एलोवेरा जूस से हमेँ विटामिन A , B (B1, B2, B6, B12 ) , B, E, folic acid तथा Niacin प्रचुर मात्रा मेँ मिल जाता हैँ।

       अतः हम कह सकते हैँ कि एलोवेरा मेँ स्वास्थ्य का खजाना हैं।



-: MY OTHER BLOGS :-


> SANSAR(Ghazals)

> प्रेरक-विचार

> जाने अपने भाग्य , कैरियर और स्वास्थ्य के बारे मेँ अपने हाथ की रेखाओँ से

 
Powered by Blogger