आज के हाईटेक जमाने मेँ कंप्यूटर के बिना काम करने की कल्पना भी नहीँ की जा सकती है। जब हर रोज सात-आठ घंटे कंप्यूटर पर काम करना हो तो आंखोँ पर इसका प्रभाव तो पड़ता ही है। कंप्यूटर से होने वाली इन तकलीफोँ को कंप्यूटर विजन सिँड्रोम का नाम दिया गया है। समय रहते इसके लक्षणोँ को समझकर बचाव के लिए उपाय भी किये जा सकते हैँ।कंप्यूटर विजन सिंड्रोम के लक्षण1. आंख और सिर मेँ भारीपन।2. धुंधला दिखना।3. आंख मेँ जलन या खुजली।4. आंखोँ का सूखा रहना।5. पास का देखने मेँ दिक्कत।6. रंगोँ को पहचानने मेँ मुश्किल।7. आंखोँ के अलावा गर्दन, कमर और कंधोँ मेँ दर्द होना।ये सभी कंप्यूटर विजन के लक्षण हैँ।आंखोँ मेँ तकलीफ के डर से कंप्यूटर को तो नहीँ छोड़ा जा सकता है, क्योँ ना कुछ बुरी आदतोँ को छोड़ दिया जाए और फायदे वाले टिप्स आजमा लेँ।इन उपायोँ से बचायेँ आंखेँ1. कंप्यूटर पर काम करते समय आंख की पलकोँ को थोड़ी-थोड़ी देर बाद झपकाते...