
आजकल कंधे के दर्द की समस्या आम होती जा रही है।
आखिर क्या कारण हैं कंधे में दर्द के, इससे जुड़े कौन से
रोग हैं और क्या हैं इनके उपचार, बता रहे हैं मैक्स
अस्पताल, पीतमपुरा, के आथरेपेडिक्स और ज्वॉइंट
रिकंस्ट्रक्शन के प्रमुख डॉ. निश्चल चुघ
कंधे का दर्द एक बहुत ही आम शिकायत है। सर्दियों के
दौरान तो यह अक्सर बुजुर्ग महिलाओं में देखने को मिलता है। भारत में कंधे के दर्द की घटनाएं लगभग 68 प्रतिशत
लोगों में देखी जाती है।
दरअसल, हमारा कंधा तीन
हड्डियों से बना है। ऊपरी बांह की हड्डी, कंधे
की हड्डी और हंसली। ऊपरी बांह की हड्डी का शीर्ष
कंधे के ब्लेड के एक गोल सॉकेट में फिट रहता है। यह
सॉकेट ग्लेनोइड कहलाता है। मांसपेशियों और टेंडन्स
का संयोजन बांह की हड्डी...