
सुंदर, सुडौल और चमकीले दांत एक ओर
हमारी सुंदरता को बढ़ाते हैं, वहीं ये हमारे व्यक्तित्व
को भी प्रभावशाली बनाते हैं। मानव शरीर का यह अंग हमारे
जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सुंदर दांत
वालों की हंसमुख प्रकृति और हंसता चेहरा एक प्रसन्नचित
व्यक्ति का प्रमाण है।
मानव काया के सुचारू संचालन के लिए जिस ऊर्जा और
शक्ति की हमें आवश्यकता है, वह हम भोजन से प्राप्त करते
हैं। भोजन का प्रत्येक कण हमारे शरीर को शक्ति, ऊष्मा और
स्फूर्ति प्रदान करता है। पाचन क्रिया का पहला कार्य
दांतों से ही प्रारम्भ होता है और भोजन को सुपाच्य बनाने में
इसका सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है।
अत: भोजन को खूब चबाकर खाना चाहिए ताकि जब
चबाया हुआ अन्न पेट में जाए तो दांतों...