बुधवार, 5 अक्तूबर 2011

डायबिटिज वाले क्या खायेँ


आहार मेँ कुछ food
substance ऐसे होते हैँ
जिन्हेँ अवश्य शामिल करना
चाहिए जैसे- ओट्स,
सोयाबीन, हरी चाय, जौँ
तथा ईसबगोल।

ओट्स या ओटमील:-इसमेँ
एक विशिष्ट प्रकार का
फाइबर पाया जाता है जिसे
वीटा ग्लूकोज कहते हैँ। यह
घुलने वाला फाइबर होता है
और शरीर को बुरे
कोलेस्ट्रोल एलoडीoएलo
से लड़ने मेँ मदद करता है।
सबसे बड़ी बात तो यह है
कि यह केवल बुरे
कोलेस्ट्रोल को ही
कम करता है और अच्छा
कोलेस्ट्रोल एचoडीoएलo
शरीर मेँ बरकरार रहता है।
जिससे शरीर मेँ एलoडीo एलo और एचoडीoएलo
कोलेस्ट्रोल के बीच बेहतर
अनुपात रहता है।

सोयाबीन :- सोयाबीन
शरीर को हाइपरकोले-
स्ट्रोमिया से बचाता है और
शरीर मेँ बुरे कोलेस्ट्रोल
एलoडीoएलo को घटाता है।

हरी चाय :- कई शोधोँ से
यह सिद्व हुआ है कि काली
या हरी चाय पीने से शरीर
मेँ कोलेस्ट्रोल का जमाव,
रक्तचाप आदि नियंत्रित
होते है। चाय मेँ फोलिक
एसिड होता है जो कि इंसान
को कैँसर तथा हृदय रोग से
बचाता है ।

जौँ :- जौँ मेँ स्वास्थ्यवर्धक
प्रभाव पाए जाते हैँ। जौँ
शरीर मेँ से 15 प्रतिशत
तक बुरे कोलेस्ट्रोल को
निकाल सकता है। जौँ मेँ भी
बीटा ग्लूकोज पाया जाता है
जो कि घुलने वाला फाबर
है।

ईसबगोल :- ईसबगोल भी
बेहद फायदेमंद होता है।
यह भी शरीर का कोलेस्ट्रोल
कम करता है। पेट ठीक
रखने मेँ भी मददगार होता है।

गुरुवार, 29 सितंबर 2011

रत्नोँ के लाभ


आजकल गली-चौराहे व
चौपाटियोँ पर जगह-जगह
रत्नोँ की दुकानेँ खुल गई हैँ।
विक्रेता रत्न के बारे मेँ जानेँ
या ना जानेँ, पर इस फायदे
मंद धंधे को अपनाने से पीछे
नहीँ हटते।

वे जानते हैँ कि आजकल
रातोँ-रात लखपति बनने के
सपने आदमी देखता है।
रोगमुक्त जीवन जीना
चाहता है। फिर इन रत्नोँ
की जानकारी चाशनीदार
भाषा मेँ रूपान्तरित कर
खरीदार के समक्ष पेश करने
मात्र से लाभ ही लाभ है तो
क्या बुरा है।
आपको बता देँ कि कोई भी
रत्न अच्छे जानकार से पूछे
बगैर धारण न करेँ। बिना
सोचे-समझे पहननेँ पर
संभवतः आपको हानि ही
हाथ लगेगी।
आइए आपको रत्नोँ की
संक्षिप्त जानकारी देँ :-

1. माणिक्य :- यह सिँह
राशि का रत्न है जो सूर्य के
दोषोँ को दूर करता है।इसके
अलावा यह सिर, हृदय, पेट
व नेत्रोँ पर प्रभाव डालता
है। इससे ब्लड प्रैशर,
मधुमेह जैसी बीमारियोँ मेँ
लाभ पहुँचाता है। इसके
अलावा पीठ मेँ उत्पन्न पीड़ा , वातविकार, कर्ण रोग मेँ
प्रभाव दिखाता है।

2. नीलम :- यह कुंभ व
मकर राशि का रत्न है। यह
शनि पीड़ा को शांत करता
है। इस रत्न को धारण करने
से दाम्पत्य सुख मेँ वृद्वि,
टयुमर, घुटनोँ का दर्द, जोड़ोँ
का दर्द, घाव मेँ सड़न, श्वास
व अंडकोष की बीमारी जैसे
कष्ट दूर होते हैँ।

3. मोती :- यह चंद्र रत्न है।
अतः कर्क राशि वालोँ के
लिए फायदेमंद है। यह
त्वचा रोग, पेट संबंधी
बीमारी, श्वास रोग,
मस्तिष्क रोग मेँ लाभकारी है।

4. पुखराज :- यह धनु राशि
का रत्न है। गुरू के दोष को
शांत करने के लिए इसे
धारण किया जाता है। यह
दांपत्य जीवन को सुखमय
एवं कुछ बीमारियोँ मेँ जैसे
गर्भाशय, सैक्स अंगोँ,
किडनी, लीवर, घुटने,
कोहनी के दर्द, गैस, मुत्र
विकार, हड्डियोँ का दर्द दूर
कर लाभ पहुँचाता है। इसके
अलावा गुस्से को शांत करने
की क्षमता भी है इसमेँ।

5. गोमेद :- जो यूरेनस के
कारण कष्टमय जीवन जी
रहे हैँ, वे इसे धारण कर
सकते हैँ। इसके अलावा 4
अंक वाल (जिनका जन्मांक
4 हो) इसे धारण कर
मस्तिष्क, श्वास, मूत्र,यौनांग,
पेट, हृदय तथा तंत्रिकाओँ
संबन्धी समस्या से बच
सकते हैँ।

6. पन्ना :- यह कन्या राशि
वालोँ का शुभ रत्न है। इसके
अलावा मूलांक 5 वाले भी
इसे धारण कर सकते हैँ।
यह रत्न बुध का प्रतीक है।
यह दिमागी विकृति, कर्ण
रोग तथा दृष्टि दोष दूर
करने मेँ सहायक है।

7. हीरा :- मूलांक 6 एवं
तुला राशि वालोँ के लिए
यह रत्न उपयोगी है। शुक्र
ग्रह दोष नाशक रत्न है।
इससे रत्न चिकित्सक शुक्र
दोष (शुक्राणुओँ की कमी),
नशापान तथा चर्मरोग दूर
करते हैँ।

8. लहसुनिया :- यह मीन
राशि एवं मुलांक 7 वालोँ
का मुख्य रत्न है। इससे केतु
के प्रभाव मेँ शांति मिलती है।
इसे धारण कर आप चमड़ी के रोग, पाचन विकार, रक्त
विकार, आमाशय एवं दृष्टि
विकार से बच सकते हैँ।
यह शरीर मेँ स्फूर्ति प्रदान
करने वाला रत्न है।

9. मूंगा :- यह वृश्चिक एवं
मूलांक 9 वालोँ के लिए
अति उत्तम रत्न है। मंगल
का प्रतीक यह रत्न घाव,
छाले, हड्डी व जोड़ोँ के रोग,
आँतविकार, रक्त दोष,
पाचक अंगोँ के दोष तथा
टयूमर, कैँसर जैसी घातक
बीमारियोँ को दूर करता है।

रत्न धारण करने से पूर्व
किसी अच्छे रत्न चिकित्सक
से मिलेँ, तभी उसे धारण
करेँ वरना सड़क पर कई
अज्ञानी अपना-अपना
बखान करते मिल जाते हैँ,
जो आपके लिए घातक सिद्व
हो सकते हैँ।

सोमवार, 26 सितंबर 2011

क्योँ आता है जल्दी बुढ़ापा?


आज भी मॉर्डन जीवन शैली
मेँ जल्दी बुढ़ापा आने का
मतलब है कि शारीरिक
और मानसिक तौर पर
जल्दी कमजोर हो जाना।
दरअसल बढ़ती उम्र हमेँ
जीवन के आखिरी पड़ाव
बुढ़ापा या वृद्वावस्था तक
पहुँचाता है।
वृद्वावस्था वह अवस्था
होती है जब शरीर की सुनने
, देखने, बोलने, सूंघने, जीभ
, त्वचा, मानसिक क्षमता का
काम करने की योग्यता
क्षीण होने लगती है लेकिन
मॉर्डन जमाने मेँ यह
अवस्था जल्द ही इंसान को
अपने वश मेँ करने लगती
है।


जल्दी वृद्वावस्था आने के
कारण
:-

> भागती-दौड़ती जीवन शैली,

> गलत खाने की आदतेँ,

> शराब व तंबाकू का सेवन।


रोकथाम के उपाय
:-
> रोजमर्रा जीवन मेँ योगा
व आयुर्वेद का उपयोग करना।

> स्वादोँ 'मीठा, खट्टा, कड़वा, तीखा, नमकीन' का
संतुलित सेवन करना।

> कैलोरी के सेवन व खपत
मेँ सामंजस्य।

> नपा-तुला आहार लेना।

> तेल से शरीर की मालिश
करना ताकि शरीर मेँ लोच
रहे।

> नियमित व्यायाम, ध्यान
तथा सकारात्मक सोच।

> पढ़ना, संगीत सुनना व
हर वह काम करना जिससे
आपको खुशी मिले।


प्राकृतिक नियम
:-

> शुरूआती उम्र मेँ ही प्राणायाम करने से फेफड़े
मजबूत बनते हैँ।

> हंसना लम्बे जीवन के
लिए बहुत कारगर है।

> बालोँ को गर्म पानी व धूप
से बचना चाहिए ताकि
बाल जल्दी सफेद न होँ।

> सीजन के फल व
सब्जियोँ का सेवन अवश्य करेँ।
उदाहरण :- सर्दियोँ मेँ
आंवला, गर्मी मेँ नीँबू व
लंच के दौरान बटरमिल्क
लेना।

> जीवन मेँ पौष्टिक आहार
का बेहद महत्व है। निम्न
रसायनोँ का इस्तेमाल
करना चाहिए। बाल्यावस्था
मेँ- बाला व अतिबाला,
बीच की उम्र मेँ-अर्जुन,
युवावस्था मेँ -आमलकी,
सभी उम्र के लिए -तुलसी।

> हमारा शरीर 30 वर्षो की
उम्र तक शत-प्रतिशत
उर्जावान हो जाता है।
55 वर्ष की उम्र मेँ हृदय की
क्षमता 20 प्रतिशत तक कम
हो जाती है। 55 की उम्र मेँ
गुर्दोँ की क्षमता 25 प्रतिशत
घट जाती है। इसलिए
पौष्टिक आहार व व्यायाम
से हम उम्र को मात दे सकते हैँ।

शनिवार, 17 सितंबर 2011

सपनोँ मेँ भी महिलाओँ से भेदभाव


रात मेँ सोते समय सपने
देखना एक आम बात है।
हम सब कुछ हसीन सपने
देखते हैँ लेकिन कभी-कभी
सपने हमेँ अच्छा-खासा डरा
भी देते हैँ।

विशेषज्ञोँ के दावे को सही
माने तो सपनोँ की दुनिया
मेँ भी महिलाओँ के साथ
भेदभाव होता है। एक
रिसर्च के मुताबिक पुरूषोँ
के मुकाबले महिलाओँ को
ज्यादा डरावने सपने
दिखाई देते हैँ।

शोधकर्ताओँ का कहना है
कि रात को सोते वक्त
महिलाओँ को आने वाले
सपने मेँ हार्मोन महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है। शोध
से यह तथ्य सामने आया
है कि सपने के विषय तय
करने मेँ महिलाओँ के
हार्मोन चक्र की भूमिका
होती है। माहवारी से पहले
महिलाएं ज्यादा भावनात्मक
और डरावने सपने देखती हैँ
महावारी की वजह से
शरीर के तापमान मेँ आया
अंतर सपनो की जड़ है।

शोधदल की प्रमुख डाँक्टर
जेन्नी पार्कर का कहना है कि
माहवारी से महिलाएं
ज्यादा आक्रमक सपने
देखती हैँ। गर्भ के दौरान भी
सपनोँ के विषय मेँ बदलाव
आता है क्योँकि शरीर मेँ
हार्मोन का स्तर बढ़ जाता
है। साधारण महिलाएं भी
पुरूषोँ के मुकाबले अधिक
डरावने सपने देखती हैँ।


सपनोँ का मतलब :-



किसी का पीछा करना
:-
समस्या का सामना करने
से बचना, यह आपके
व्यक्तित्व को भी दिखाता है।


गिरना
:- खुद को पराजित
महसुस करना, यह व्यक्ति
के हारने की प्रवृति को भी
दिखाता है।

 
Powered by Blogger